जामताड़ा, दिसम्बर 27 -- झारखंड खो-खो टीम में जामताड़ा के चार खिलाड़ी का चयन जामताड़ा,प्रतिनिधि। 31 दिसंबर से 04 जनवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें तीन बालिका और एक बालक खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका वर्ग में नैंसी सिन्हा, दीप्ति बास्की और स्वीटी मुर्मू, जबकि बालक वर्ग में तरुण कुमार हांसदा का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन के उपलक्ष्य में शनिवार को ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से उन्हें सीनियर ख...