चाईबासा, दिसम्बर 8 -- चाईबासा, संवाददाता। लातेहार के महुआडांड़ में 7 दिसंबर को आयोजित 17 वीं झारखंड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में चैंपियन बने। पुरुष वर्ग के 10 किमी में लालू कालुंडिया व अंडर 16 बालिका‌ वर्ग के 2 किमी में पूजा महतो ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया। महिला ग्रुप में बामाई तिरीया, दिलकी पारेया, सावित्री गुइया, सुनीता देवी एवं सनम बारला थी। अंडर 20 बालक वर्ग में मांगू इचागुटू चौथा स्थान एवं सन्नी कोडा पांचवां स्थान, अंडर 20 बालिका वर्ग चोमन सुंडी पांचवां स्थान पर रही। लालू कालुंडिया, बा माई तिरीया, दिलकी पारेया, मांगू इचागुटू, सन्नी कोड़ा, चोमन सुंडी का चयन राष्ट्रीय क्रोस कंट्री प्रतियोगिता ...