दुमका, जनवरी 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड क्रिकेट टीम ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी अपने नाम की है। इस ट्रॉफी को दुमका लाया गया। जिसके बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन दुमका के द्वारा ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी भी मौजूद रहीं। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत झारखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने कहा कि दुमका में ट्रॉफी का स्वागत करना ये हमारी लिए गर्व की बात है। क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि झारखंड क्रिकेट टीम की यह जीत हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों, क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.