रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में जनजातीय विरासत का वैश्वीकरण: समावेशी, उत्तरदायी और सतत पर्यटन, विषय आधारित पहला जनजातीय सम्मेलन-2025 का आयोजन 26 सितंबर को होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी जनजातीय संस्कृति और व्यंजनों को उजागर करना, उत्तरदायी पर्यटन के माध्यम से जनजातीय विकास में विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू हितधारकों के लिए एक मंच तैयार करना है। साथ ही, जनजातीय समुदाय सांस्कृतिक अखंडता को संरक्षित करते हुए सशक्त बनाने वाली स्थायी पर्यटन नीतियों पर चर्चा करना और झारखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। इस जनजातीय सम्मेलन के मुख्य संरक्षक व मुख्य अतिथि मनोज कुमार- सचिव, पर्यटन, ...