रांची, मार्च 31 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन डेढ़ से दो माह में होने लगेगा। पहली यूनिट मार्च के दूसरे हफ्ते में सफलतापूवर्क ग्रिड से जोड़ दी गई थी। पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन किया गया। तब यह आकलन किया गया था कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। जानकारी के अनुसार पहली यूनिट से व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने में डेढ़ से दो महीने का समय और लगने का अनुमान है। बिजली खरीद समझौते के अनुसार उत्पादन का 85 प्रतिशत यानी 680 मेगावाट बिजली झारखंड को मिलेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम और एनटीपीसी की संयुक्त कंपनी पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) से दो फेज में 800 मेगावाट की पांच यूनिटों से कुल 4000 मेगावाट बिजली का उत्पादन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.