रांची, जनवरी 20 -- रांची, संवाददाता। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के साथ-साथ झारखंड पवेलियन का भी विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि दावोस में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन और टेक महिंद्रा जैसी वैश्विक कंपनी की झारखंड में निवेश में रुचि राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। यह संवाद झारखंड को निवेश, इनोवेशन और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। झारखंड को निवेश डेस्टिनेशन बनाने में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स निर्णायक भूमिका निभाएगा। चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने देते हुए कहा कि इस प्रकार की वैश्विक कंपनियों की रुचि झारखंड के लिए दीर्घकालिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में शुभ संकेत है। टेक महिंद्रा, अडानी, ...