रांची, जनवरी 2 -- झारखंड के चार प्रमंडलों में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की शुरुआत की जाएगी। ये सेंटर उत्तरी छोटानागपुर, कोल्हान, संताल और पलामू प्रमंडल में स्थापित होंगे। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के तहत रांची में पहले से हाई परफॉर्मेंस सेंटर संचालित है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा दे रहा है। इन स्पोर्ट्स साइंस सेंटरों का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को वैज्ञानिक आधार देना, चोट से बचावकरना और उनके प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाना है। सरकार का प्रयास है कि इसी सत्र से इसकी शुरुआत की जाए। आधुनिक खेलों में अब केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि साइंस आधारित ट्रेनिंग निर्णायक भूमिका निभा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार यह कदम उठा रही है। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में खिलाड़ियों के साइंटिफिक विकास के अनुरूप...