रांची, मार्च 29 -- महुआ का मौसम आते ही झारखंड में हाथियों का उत्पात बढ़ जाता है। इस वर्ष भी आबादी वाले इलाकों में आकर जंगली हाथियों ने हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं पांच घायल लोगों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पहली घटना शुक्रवार को सुबह में गुमला जिले के पालकोट के देवगांव और तेतरटोली में हुई। देवगांव में हाथियों ने 57 वर्षीय क्रिस्टोफर एक्का को कुचल दिया। हमले में अजय मिंज के अलावा इमिल बा और क्लारा बा(दंपति) घायल हो गए। वहीं तेतरटोली में 40 वर्षीय महिला हेमावती देवी को भी मार डाला। दूसरी घटना सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के बुरूइरगी गांव और पाबुड़ा पंचायत के जमांग गांव में हुई। बुरूइरगी में गुरुवार की रात विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.