गिरडीह, नवम्बर 12 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में मंगलवार को रन फोर झारखंड का आयोजन किया गया। जिसमें तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड और मनरेगा कर्मियों सहित भारी संख्या में तिसरी के लोगों ने दौड़ लगाई। तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से रन फोर झारखंड की शुरुआत की गई। जहां से बीडीओ मनीष कुमार की अगुवाई में लोग दौड़ते हुए तिसरी के गम्हरियाटांड़ स्थित वन विभाग के चेकनाका तक गए। इसके बाद पुनः लोग दौड़ते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर हुआ। कार्यक्रम में तिसरी के उपप्रमुख बैजू मरांडी, जेई संजय कुमार साहू, जेई वीरेंद्र कुमार, सुनील पांडा, विकास सिन्हा, मिथलेश कुमार, गोपाल बरनवाल सहित कई पुलिस के जवान और ग्रामीणों ने भाग लिया।

हिंदी हि...