रांची, अप्रैल 24 -- झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल समस्या और संभावित सूखे को देखते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव और विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में भूजल स्तर की सख्ती से निगरानी की बात कही है। इधर सामने आया है कि राज्य में 24 फीसदी हैंडपंप खराब हैं। राज्य में जियो टैग आच्छादित कुल हैंडपंप 2,21,445 हैं। इसमें 24.36 फीसदी यानी 53,934 काम नहीं कर रहे हैं। केंद्र ने चिट्ठी में पाइप जलापूर्ति विहीन क्षेत्रों में हैंडपंप, कुएं, बोरवेल से पानी पहुंचाने की भी बात लिखी है। जिन क्षेत्रों में पाइप जलापूर्ति या सामुदायिक जलशोधन संयंत्रों द्वारा पानी नहीं दिया जा रहा है, वहां हैंडपंप, बोरवेल, कुएं, झरनों, अन्य उन्नत स्रोतों आदि के माध्यम से जलापूर्ति शुरू करने को कहा है। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने खत्म किया श...