रांची, नवम्बर 5 -- हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के पकरी बरवाडीह का मेगालिथ और रांची जिला का मैकलुस्कीगंज बहुत जल्द वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बनाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू की है। दोनों ही स्थल पारिस्थितिकी तंत्र सहित पर्यावरण के रूप से काफी ऐतिहासिक है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबंधित विभागों को ऐतिहासिक मेगालिथ और मैकलुस्कीगंज के प्रमुख स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिछले माह ही उक्त दोनों ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया था। मेगालिथ स्थल में पर्यटन की संभावना को तलाशने पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा था कि देश का एकमात्र 3000 साल पुराना मेगालिथ हजारीबाग में है। हालांकि यह स्थल अब तक विकास के मापदंड में उपेक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.