दुमका, दिसम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज दुमका में चार दिवसीय बहुविषयक अंतर विभागीय सेमिनार के दूसरे दिन झारखंड के साहित्य एवं साहित्यकार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के साहित्य एवं साहित्यकार विषय पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है, झारखंड की संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए साहित्य और साहित्यकारों का बहुत बड़ा योगदान है। कहा कि झारखंड के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने और संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया है। कहा कि हमें झारखंड के साहित्य और साहित्यकारों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को समझना चाहिए। डॉ. अन्हद लाल ने दुमका के कई प्रसिद्ध साहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.