कोडरमा, मई 6 -- कोडरमा, संवाददाता । कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पथलडीहा पंचायत भवन परिसर में हुई। बैठक में रांची में छह मई को आयोजित संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ रैली,सभा में जिले से हजारों की संख्या में भाग लेने का फैसला लिया गया। जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है,तब से नशे में चूर है। देश में जुल्म, शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ी है। केन्द्र की मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल कर देश चलाना चाहती है। जबकि झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके चलते झारखंड में विकास रुकी हुई है। प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह ने कहा कि कोडरमा प्रखंड में पार्टी को मजबूत कर संविधान बचाओ कार्यक्रम को तेज किया जाएगा। पार्टी नेता प्रकाश रजक ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान देश की आत्मा है। भाजपा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.