रांची, मार्च 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से 1,45,400 करोड़ रुपए का पेश बजट झारखंड के लोगों की आशाओं और सपनों के अनुरूप बना बजट है। यह अबुआ बजट है, इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल कर सरकार ने अपनी दूरदर्शी सोच को दर्शाया है। इस अबुआ बजट को बनाने में झारखंड की जनता ने अपना विचार सरकार के समक्ष रखा था, यह जनता का बजट है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक का बजट निश्चित रूप से राज्य के विकास की गति को तेज रखेगा। बगैर कोई अतिरिक्त कर लगाए राज्य की आमदनी और खर्च का वित्तीय संतुलन बजट में साफ दिख रहा है। बजट में स्थापना और योजना व्यय का 37-63 का अनुपात ही साफ है कि विकास कार्यों को सरकार प्राथमिकता दे रही है। किसानों के लिए फसल विस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.