रांची, सितम्बर 10 -- एनडीए के प्रत्याशी रहे सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनकी जीत के साथ देश के दो सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पर अब वे शख्सियत बैठेंगे जो पूर्व में झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं। वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की 9वीं राज्यपाल थीं। वहीं, सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल के पद पर 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक थे। वे झारखंड के 11वें राज्यपाल बने थे। सीपी राधाकृष्णन के राज्यपाल रहते वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने और झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जैसी बड़ी राजनीतिक घटनाएं घटित हुई थीं। वे भ्रष्टाचार को लेकर भी काफी सख्त थे। झारखंड के राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.