रांची, जनवरी 4 -- झारखंड के रेलवे ब्रिज के दो पिलरों में आई दरारों के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पुल नंबर 115 के पिलर नंबर चार और पांच में दरार आई है जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते कई ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया गया। रेलवे की ओर से बकायदा आदेश जारी किया गया है। लोहरदगा से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने का आदेश आ गया है।दो पिलरों में आई दरार आज पुल नंबर 115 के पिलर नंबर चार और पांच में दरार आ गई। दरार के बाद ट्रेनों का इस पर परिचालन रोक दिया गया है। फिलहाल दो पिलरों में दरार आने की सूचन है। लोहरदगा के गुजरने वाली इन ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। सूचना मिलने पर रेलवे की तकनीकी टीम जांच के लिए पहुंच गई है। रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया की पुल वाली सूचना सही है। हल्की दरार है फिर भी ...