रांची, अक्टूबर 30 -- झारखंड के रांची जिले में गुरुवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू के गोसांईडीह के पास दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। इस दौरान लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप सवारी गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कि वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलटी खा गया। जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं घायलों का इलाज जारी है। हादसे का शिकार बने लोग उस पिकअप वाहन में सवार होकर तमाड़ प्रखंड के वीरडीह से बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदि...