रांची, अगस्त 29 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में शुक्रवार से मानसून जोर पकड़ेगा। घने बादल छाएंगे और कई जिलों में बारिश होगी। सात जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा चलेगी। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को सामान्य बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में पिछले दिनों बना निम्न दबाव क्षेत्र अब ओड़िशा को पारकर छत्तीसगढ़ के मध्य भाग पर केंद्रित है। इससे जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन आसपास के क्षेत्र में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.