रांची, अक्टूबर 31 -- Jharkhand Weather Forecast: चक्रवातीय तूफान मोंथा अब कमजोर पड़ गया है। रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी राजधानी समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार से रांची समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मौसम साफ होने की संभावना जतायी है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तूफान अब विदर्भ के पूर्वी हिस्से और छत्तीसगढ़ के ऊपर कायम है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ते हुए कमजोर हो रहा है। इससे झारखंड से सटे छतीसगढ़ की सीमा पर स्थित झारखंड के जिलों समेत रांची और आसपास के जिलों ...