नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर एक बार फिर से बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत पूरे राज्य में एक अक्तूबर से आगामी तीन तक आसमान में बादल छाने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के कारण राज्य के 12 जिलों में दो और तीन अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तापमान में भी अगले तीन दिन में दो से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और कोल्हान के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इसमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और ब...