रांची, दिसम्बर 5 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में आज से आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के 11 जिले इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा के चलते अगले तीन दिन तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसमें चार डिग्री की कमी आएगी। झारखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार और शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सात दिसंबर से आसमान में हल्के बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के अधिकतम तापमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.