रांची, जनवरी 13 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने 14 से 16 जनवरी तक दोबारा शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर रांची समेत 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पहले की तरह कड़ाके की ठंड रहेगी। इसका असर 13 जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा। इस दिन गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में कड़ाके की ठंड रहेगी। 14 से 16 जनवरी तक रांची के अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम शीतलहर की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक रांची में न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। चेतावनी अवधि में सुबह में कोहरा रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.