रांची, सितम्बर 4 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेटा सामने आया है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू तथा गढ़वा शामिल हैं। रांची में सामान्य बारिश होगी। राज्य में पांच सितंबर तक बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। छह सितंबर से बादल छटने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.