रांची, अक्टूबर 10 -- झारखंड का आसमान शनिवार से पूरी तरह से साफ हो जाएगा। रविवार से झारखंड में मानसून विदायी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से पूरे झारखंड में धूप खिलने के साथ पश्चिम और उत्तर से आनेवाले हवाओं का रूख होगा। ठंडी हवा के आने से अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के बाद झारखंड के पश्चिम और पश्चिमोत्तर भाग स्थित प्रदेशों से बादल छटेंगे। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसके बाद बिहार समेत झारखंड से भी मानसून निष्कृय हो जाएगा। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे झारखंड का दक्षिणी भाग कुछ प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.