घाटशिला, अगस्त 6 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड मुख्य मोर्चा संपर्क कार्यालय घाटशिला में झारखंड के पुरोधा दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्मरण में मंगलवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा 4 अगस्त को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में सुबह-सुबह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। झारखंड के महानायक, अथक संग्रामी, दलित शोषित पिछड़ों आदिवासियों की आवाज को सड़क से लोकसभा तक बुलंद करने वाले एक अजेय योद्धा, झारखंडियों का हक अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले वे एक महानायक थे। अलग राज्य निर्माण के लिए उनके आंदोलन को इतिहास के पन्नों पर हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही भगवान से आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बाबूलाल मुर्मू, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.