रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, संवाददाता। राज्य के प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) को डिजिटल रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) की अगुवाई में राज्य में पैक्स के कंप्यूटरीकरण का कार्य जारी है। राज्य में 4,000 से अधिक पैक्स में से अबतक करीब 1,500 पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है। वहीं, अगले वित्तीय वर्ष तक अतिरिक्त 1,297 पैक्स को भी कंप्यूटरीकृत कर दिया जाएगा। पैक्स कंप्यूटरीकरण से किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को कई स्तरों पर सुविधा मिलेगी। अब पैक्स से जुड़ी वित्तीय लेनदेन, खाद-बीज वितरण, ऋण वितरण, वसूली, भंडारण और खरीद-बिक्री जैसी सभी गतिविधियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होंगी। इससे न केवल कार्यप्रणाली में तेजी आएगी बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। अधिकारियों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.