नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत स्थिर बनी हुई है। बीते चार दिन पहले किडनी से संबंधित परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेफ्रोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी बीमारी से संबंधित सभी जांच की गई हैं और उनकी हालत स्थिर है। हालत में सुधार होने पर जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने यहां डॉक्टरों से मुलाकात कर पिता की स्थिति की जानकारी ली। 81 वर्षीय शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...