रांची, अगस्त 2 -- रांची, संवाददाता। भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी गिरावट आई। अमेरिका के टैरिफ ऐलान और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते ये हालात बने। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक टूटकर 80,599.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 203 अंक गिरकर 24,565.35 पर चला गया। विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के चलते देश में निवेशकों को करीब 5.21 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं, मार्केट कैप में करीब एक फीसदी हिस्सेदारी के हिसाब से झारखंड के निवेशकों को करीब 5200 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। यू-टर्न के बाद फिर गिरा बाजार बता दें कि इससे पहले गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी बाजार नीचे खुला। एक समय 100 से अधिक अंकों की बढ़त पर भी चला गया था। लेकिन इसके बाद यह 585.67 अंक टूट गया। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप टैर...