रांची, जून 17 -- झारखंड हाईकोर्ट में राज्य के डीजीपी पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादियों को समय देते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।15 जुलाई को होगी सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की पीठ को सुनवाई के दौरान बताया गया कि इस मामले में सभी प्रतिवादियों की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका है। इसलिए और समय दिया जाए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए पीठ ने प्रतिवादियों को मोहलत दे दी। अब मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट ने पूर्व में राज्य सरकार, यूपीएससी, डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि डीजीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.