नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- झारखंड के सिमडेगा में बड़ी डकैती का मामला सामने आया है। यहां के तुमदेगी पल्ली में मंगलवार को चर्च से लाखों रुपए की डकैती हो गई। डकैतों ने पल्ली पुरोहित और सहायक पल्ली पुरोहित को बांधकर पीटा और उन्हें घायल कर दिया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिमडेगा के तुमदेगी पल्ली का है। मंगलवार की रात 12 नकाबपोश यहां के चर्च में पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर पल्ली पुरोहित और सहायक पल्ली पुरोहित को बांध दिया। दोनों को बांधने के बाद नकाबपोश डकैतों खूब पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद चर्च में रखे लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के विधायक भूषण और जिला पंचायत सदस्य जोसिमा खाखा भी सदर अस...