गुमला, मई 13 -- झारखंड के गुमला में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ 6 लड़कों ने बलात्कार किया। लड़की के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह एक शादी में शामिल होने आई थी। पुलिस की दबिश के बाद उन सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता एक शादी में शामिल होने गई थी और तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकली थी,तभी आरोपियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाकी लड़कियां भागने में सफल रहीं,लेकिन वह नहीं भाग सकी और उसे पास के एक जंगल में ले जाया गया और कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी उसे मरने के लिए वहीं छोड़कर भाग गए। उसके परिवार द्वारा पाए जाने के बाद,उसने उन्हें घटना के बारे में बताया,जिसके बाद उसके पिता ने पु...