नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सोमवार सुबह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन लगातार उनके पास मौजूद रहे। आइए जानते हैं दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने झारखंड के निर्माण और गठन के आंदोलन में क्या भूमिका निभाई थी। 20वीं सदी के 5वें दशक में जब देश आजादी के कगार पर खड़ा था, तब झारखंड के नेमरा गांव में एक ऐसी हस्ती का जन्म हुआ, जिसने बिहार राज्य से अलग कर झारखंड के रूप में एक नया राज्य बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया। बात हो रही है दिशोम गुरु शिबू सोरेन की। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी, 1944 को हुआ था। झारखंड आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने एक संगठन बनाया और नाम रखा झारखंड मुक्ति मोर्चा। इस संगठन ने बिहार से झारखंड को अलग करने की लगातार मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.