रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने अमर कुमार बाउरी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन पर भाजपा अकेले क्रेडिट लेने की कोशिश न करे। अलग राज्य गठन कांग्रेस पार्टी के फैसले के कारण ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का क्रेडिट अकेले भारतीय जनता पार्टी नहीं ले सकती। एक लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस के समर्थन से झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है। अमर कुमार बाउरी को मालूम होना चाहिए कि राज्यसभा में झारखंड अलग राज्य विधेयक को पारित कराना कांग्रेस के सहयोग के बिना संभव नहीं था और उनके शीर्ष नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी ने भी इस बात को सदन में कहा था। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद भाजपा लंबे समय शासन में रही, लेकिन अपेक्षाकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.