खूंटी, फरवरी 24 -- झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई। खूंटी से एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया। पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए। पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.