रांची, मई 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रेस बयान जारी कर हेमंत सरकार पर धान खरीद को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड में धान की आपूर्ति के छह महीने बाद भी 9,615 किसानों को उनका भुगतान नहीं मिला है। राज्य खाद्य निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, 36,497 किसानों ने 5.07 लाख क्विंटल धान आपूर्ति की थी, लेकिन अब तक 4,929 किसानों को एक भी रुपया नहीं मिला है। भाजपा नेता राफिया नाज ने कहा कि जब अन्नदाता ही भूखा रह जाए, तो इससे समझा जा सकता है कि इस शासन की प्राथमिकताओं में किसान नहीं है। सरकार किसानों से धान खरीदने की अपील करती है, लेकिन भुगतान में की जा रही देरी उनके आर्थिक संकट को और बढ़ा रही है। यह स्थिति शर्मनाक है। राफिया ने आरोप लगाया कि भुगतान प्रक्रिया में घोटाला और भ्रष्टाचार व्याप्त है। हजारी...