बांका, मार्च 2 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शनिवार को शहर के शहीद महेंद्र गोप मैदान समुखिया मोड में आयोजित झारखंड के श्रम संसाधन मंत्री सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिनके नागरिक अभिनंदन व सम्मान में जन सैलाब उमड पडा। जहां झारखंड के कमान से राजद ने बिहार विधान सभा चुनाव पर अपना निशाना साधा। समारोह में मंत्री के नागिरिक अभिनंदन से राजद के नेता मतदाताओं को साधने की कोशिश में दिख रहे थे। आम आवाम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार में गरीबों, दलितों व पिछडों का शोषण हो रहा है। यहां एनडीए की सरकार में अराजकता, बेरोजगारी व महंगाई बढी है। जिस पर रोक लगाने के लिए झारखंड की तरह ही बिहार में भी बदलाव की दरकार है। अब बिहार का भविष्य बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.