रांची, मई 31 -- राजधानी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। शइससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बारिश हो सकती है। लेकिन, आनेवाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।विमान की आवाजाही में देरी रांची से आवाजाही करनेवाले विमानों की आवाजाही में भी देरी हुई। इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई के विमान दोपहर बाद करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरे। रांची में तेज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्याद...