रांची, जुलाई 31 -- झारखंड में इस बार सामान्य से डेढ़ गुना अधिक बारिश हुई है। लेकिन, बारिश का वितरण असमान है। रांची समेत चार जिलों में अत्यधिक बारिश हो रही है। इन जिलों में मानसून सीजन के पहले दो महीने में ही 1000 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है। जबकि, पूर्वी सिंहभूम में पूरे मानसून सीजन के कोटे से भी अधिक बारिश हो चुकी है। सरायकेला-खरसावां में भी चार महीने की बारिश हो चुकी है। जबकि, रांची और लातेहार में हजार मिमी के करीब बारिश हो चुकी है, जो मानसून सीजन की कुल बारिश से 50 से 70 मिमी बारिश कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में इस बार मानसून की अधिक बारिश हो रही है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में जून से जुलाई के बीच बनने वाला सिस्टम है। एक के बाद एक निम्न दबाव क्षेत्र बना, जो यहां से होकर गुजरे। इससे राज्य में अच्छी बारिश हुई। इस बार भी ...