नई दिल्ली, मई 1 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेश का मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग से मिले अपडेट के अनुसार, झारखंड के धनबाद जिले में हर दिन थोड़ी देर के लिए बारिश हो रही है। बुधवार की देर शाम भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप निकली तो उमस वाली गर्मी रही। देर शाम हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाते हुए मौसम को सुहाना कर दिया। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिन में आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम बारिश में बदल गई। झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार छह मई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.