रांची, मई 11 -- झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। संथाल परगना क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। मौसम अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बोकारो थर्मल मौसम केंद्र में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा,"राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं,दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।" भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के देवघर,जामताड़ा,पाकुड़,गोड्डा,साहिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.