रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। आरटीसी बीएड महाविद्यालय बूटी रांची में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कमेटी का सांगठनिक चुनाव होगा। इस संबंध में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय बड़गाई रांची में हुई। इसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ भुवनेश्वर महतो, सहायक चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर महतो और देवकी महतो ने संयुक्त रूप महासभा का चुनावी घोषणा कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की। इस दिन दोपहर 12 से 3.30 बजे तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी। आवेदन प्राप्त करने का समय दोपहर 12 से 12.30 बजे तक है। आवेदन जमा करने का समय अपराह्न 12.31 से एक बजे तक होगा। आवेदन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी का समय अपराह्न एक से 1.30 बजे तक होगा। मतदान का समय अपराह्न 1.30 से दो बजे तक होगा। मतों की गिनती का समय अपराह्न 2.05 से तीन बजे तक होगा। परिणाम की घोषणा अपराह्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.