रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रविवार को कहा है कि केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के साथ ही अन्य केन्द्रीय योजनाओं में झारखंड की हिस्सेदारी की अच्छी खासी राशि केन्द्र सरकार के पास बकाया है। इससे झारखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड व यहां के लोगों के हित में केन्द्र को अविलंब बकाया राशि का भुगतान कर देना चाहिए। बंधु तिर्की ने कहा कि यदि हर घर नल-जल योजना की बात की जाए तो इसे सभी ग्रामीण घरों में पेयजल पहुंचाने के लिए 15 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था। इसे 31 मार्च 2024 तक पूरा हो जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया। झारखंड में लक्ष्य 62 लाख 54 हजार 97 घरों के मुकाबले केवल 34 लाख 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.