रांची, अगस्त 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया आज झारखंड की हवा शांत है, जंगल सिसक रहा है, नदियां-पहाड़ मौन हैं और हमारी आत्मा रो रही है। झारखंड निर्माता दिशोम गुरु अब हमारे बीच नहीं रहे। हमारे बीच से सिर्फ एक नेता नहीं गए-एक युग पुरुष, दिशोम गुरु, मार्गदर्शक, झारखंड की आत्मा-शिबू सोरेन हम सभी को छोड़कर प्रकृति की गोद में समा गए हैं। ये सिर्फ शोक नहीं, एक युग का अंत है। दिशोम गुरु कोई नाम नहीं था, वो हमारे आंदोलन की रगों में बहता हुआ एक विश्वास था। वो हमारे लिए पहाड़ की तरह अडिग और नदी की तरह सहज थे। एक ऐसा नेतृत्व, जो न कभी झुका, न कभी थका। उन्होंने हमें सिर्फ राजनीति करना नहीं सिखाया, ब...