रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 'मेरा युवा भारत' द्वारा आयोजित छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। वाईबीएन विवि में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विवि के चेयरमैन रामजी यादव और विशिष्ट अतिथि मेरा युवा भारत झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी थीं। कार्यक्रम में कश्मीर घाटी के अनंतनाग, बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा, कुपवाड़ा और बड़गाम जिलों के 132 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि रामजी यादव ने कहा कि यह पहल कश्मीरी युवाओं को नए अनुभवों से जोड़कर उन्हें शैक्षिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक अवसरों को समझने में मदद करेगी। ऐसे आयोजन देश की विविधता में एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने कह...