पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक में झारखंड विश्वविद्यालय अधिनियम-2025 का एक स्वर से विरोध किया गया। इस अधिनियम को संविधान और लोकतंत्र के विरूद्ध बताया गया। मेदिनीनगर शहर के अग्रसेन भवन में दो दिनों तक चले प्रदेश कार्यकारी परिषद् की बैठक का रविवार को समापन हुआ। झारखंड की शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य विंदुओं पर प्रदेश भर से जुटे 140 कार्यकर्ता ने मंथन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...