रांची, अप्रैल 6 -- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों की वास्तविक पहचान करने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अब राशन कार्ड का भी सत्यापन कराएगा। इसके लिए नोडल विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड पोर्टल के एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीई) के उपयोग की स्वीकृति मांगी है। जानकारी के मुताबिक नोडल विभाग ने कई अन्य सॉफ्टवेयर इंटरफेस से भी लाभुकों की वास्तविक स्थिति जांचने का फैसला किया है। इसमें नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई), नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) शामिल हैं। इससे सामाजिक सुरक्षा विंग यह जांच सकेगा कि महिला लाभुक की आयु 18 से 50 वर्ष तक हो। वह झारखंड की हों। जांच में यह भी पता चलेगा कि लाभुक का राशन कार्ड आधार लिंक्ड है या नहीं। पिछले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.