रांची, मार्च 25 -- झारखंड की 20 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि जारी की जाएगी। इन्हें तीन महीनों की 7500 रुपये की राशि एक साथ दी जाएगी। इससे पहले 38 लाख महिलाओं को होली से पहले ही जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त दी जा चुकी है। राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना की नियमावली में बदलाव करने जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। कैबिनेट में झारखंड कारा व सुधारात्मक विधेयक समेत अन्य विधेयक और 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर भी मंजूरी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो इन 20 लाख महिलाओं को अप्रैल से 2500 की किस्त, तभी मिलेगी जब उनका खाता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से एक्टिवेट होगा। साथ ही, उनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। बैंकों में लगातार डीबीटी फॉर्म भरवाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.