रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची की झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित पुस्तक-झार-रस शोधवत: झारखंड का एक पाक अभियान, का विमोचन किया गया। यह पुस्तक विभिन्न शेफ के राज्य के दूरदराज इलाकों में भ्रमण कर स्थानीय झारखंडी व्यंजनों के लिए जंगलों से सामग्रियों को इकट्ठा करने से लेकर आदिवासियों के खानपान और रहन-सहन पर शोध का निष्कर्ष है। इस पुस्तक का विमोचन रविवार को भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। मौके पर पर्यटन कला संस्कृति खेल और युवा विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण, संदीप कुमार सिंह, पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार की निदेशक अंजलि यादव, आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कु...