धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत ने कुल 9 भूमिगत कोयला खदानों को आधिकारिक रूप से बंद घोषित किया है। इनमें झारखंड की एक जारंगडीह भूमिगत खदान है। जारंगडीह भूमिगत खदान सीसीएल के कथारा क्षेत्र में है। यूं तो उक्त खदान में 2017 से ही कोयला उत्पादन बंद है। वैसे खदानों की बंदी की प्रक्रिया के तहत माइन क्लोजर पोर्टल में अब उक्त खदान को बंद किया गया है। यह जानकारी कोल इंडिया की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दी गई है। जिन नौ भूमिगत खदानों को बंद किया गया है, उनमें पांच मध्य प्रदेश, एक महाराष्ट्र, एक छत्तीसगढ़, एक तेलंगाना और एक झारखंड की है। बंद खदानों की भूमि का अब गैर खनन के लिए उपयोग किया जाएगा। यही सबसे बड़ी विशेषता खदानों की बंदी की नई प्रक्रिया में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.