रांची, जुलाई 11 -- रांची, संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस पर झारखंड में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला-पुरुष कलाकारों ने लोकगीत और नृत्य के जरिये परिवार नियोजन का संदेश दिया। 'खुशी का मंत्र रखना याद, दूसरा बच्चा तीन साल बाद' जैसे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इस बीच परिवार नियोजन पर आधारित वीडियो का अनावरण भी किया गया। इसे सहिया ऐप से जोड़ा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया। इसमें जागरुकता रथ को भी रवाना किया गया। शशिप्रकाश ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से संसाधनों पर दबाव बढ़ता है। असमानता गहराती है और सामाजिक समस्याएं खड़ी होती हैं। भारत की वर्तमान जनसंख्या वृद्धि दर 0.90% है, जबकि झारखंड की 1.25% है। हालांकि पॉप्यूलेशन प्रोजेक्शन 2020 के अनुसार, झारखंड में वृद्धि दर घट रह...